Banda News: आबकारी सिपाही के घर से जेवर व नकदी चोरी
बांदा, अक्टूबर 12 -- Banda News: बांदा। पिता का इलाज कराने शहर से बाहर गए आबकारी सिपाही के मकान में चोरों ने 50 हजार नकदी व करीब सात लाख रुपये के सोने तथा चांदी के जेवर पार कर दिया। पीड़ित की पत्नी ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी तो पुलिस ने घटना स्थल की जांच की। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम महोतरा निवासी कमलकांत की पत्नी साधना ने बताया कि ससुर की तबियत खराब होने के कारण पति व परिवार के अन्य लोग एक हफ्ते से कानपुर में हैं। इस समय वह घर में सास और देवरानी के साथ रह रही है। सोमवार सुबह चार बजे जब नींद खुली तो देखा कि मकान के बीच वाले कमरे की कुंडी खुली हुई है। वहां रखा बक्शा गायब है। खोजने पर बक्शा छत में खुला व टूटा हुआ पड़ा मिला। उसमें रखे सोने के दो मंगलसूत्र, टप्स, बेशर और दो सेट बिछूआ,जोड़ी चांदी की पायलें, हाफ पेटी व चांदी की थाली,चम्मच,कट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.