Banda News: आपदा प्रबंधन को लेकर सटीक डाटा तैयार करें : डीएम
बांदा, सितम्बर 25 -- Banda News: बांदा। संभावित प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के प्रभाव को न्यूनतम करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अमित आसेरी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें केपीजीएम के साथ आपदा जोखिमों, संवेदनशील क्षेत्रों और उपलब्ध संसाधनों पर विस्तार से मंथन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रभावी आपदा प्रबंधन के लिए सटीक और अद्यतन डाटा बेहद जरूरी है। पूर्व में हुई आपदाओं से जन-धन की क्षति, संवेदनशील क्षेत्रों, उपलब्ध संसाधनों, राहत-बचाव व्यवस्था और आवश्यक आधारभूत सुविधाओं की जानकारी एकत्र कर उसका विश्लेषण किया जाए। इसी आधार पर जनपद के लिए व्यावहारिक और प्रभावी आपदा प्रबंधन प्लान तैयार किया जाएगा। बैठक में बाढ़, अतिवृष्टि, आकाशीय बिजली, अग्निकांड समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.