बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: बबेरू । भारतीय किसान यूनियन ने किसानों की समस्या को लेकर आठ सूत्रीय ज्ञापन उप जिला अधिकारी को सौंप कर शीघ्र समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के अगुवाई पर तहसील परिसर धरना प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी अवनीश त्यागी को सौंप कर बताया बबेरु क्षेत्र के अन्तर्गत सभी सहकारी समितियों में डीएएपी व यूरिया की भरपूर व्यवस्था कराई जाए। धान की रोपाई का समय चल रहा है। समगरा पम्प कैनाल को पूरी क्षमता से चलवाया जाए, ताकि टेल तक पानी पहुंच सके घान की रोपाई समय से हो सके। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पांच मांगों पर भाकियू का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन विद्युत कटौती समाप्त किया जाये। जिससे किसानो के बोरवेल सुचारू रूप से चल सके। बबेरू क्षेत्र के सभी रोड़ों मे ट्रेडर्स द्वार...