बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। आठ वर्षीय बालक के परिजनों का पता लगाकर पुलिस ने सौंप दिया। तीन अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के पथरिया खदान गांछा के पास एक 08 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था में मिला जो नाम पता नहीं बता रहा था। चौकी मेडिकल कॉलेज पुलिस द्वारा बालक के परिजनों की तलाश के लिए प्रयास किए गए। चौकी प्रभारी मेडिकल कॉलेज वीरेन्द्र त्रिपाठी ने टीम के साथ आस-पास के लोगों से पूछताछ बालक के माता-पिता का पता लगाकर सकुशल बच्चे को उनके सुपुर्द कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...