बांदा, अक्टूबर 15 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के पचनेही गांव में एक मामूली सी बात पर घर की खुशियां उजड़ गईं। खाना बनाने को लेकर छोटी बहन से हुए विवाद के बाद 16 वर्षीय बड़ी बहन ने आवेश में आकर कमरे के अंदर टीन शेड के एंगल से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पचनेही गांव निवासी रामप्रकाश ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन रागनी पुत्री छत्रपाल ने बुधवार शाम कमरे के अंदर टीन शेड के एंगल में निवाड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आटा गूथने के बाद छोटी बहन मानसी ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। टीन हटाकर अंदर पहुंचे छोटे भाई ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। शव देखते ही वह चीख पड़ा। शोर सुन आसपास के लोग मौके ...