Banda News: आज नवाचार करें, कल को पोषित करें थीम पर मनाया गया खाद्य दिवस
बांदा, अक्टूबर 17 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में शनिवार को विश्व खाद्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य प्रणालियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रैली निकाली गई। विश्व खाद्य दिवस की थीम इनोवेट टुडे, नरिश टुमॉरो (आज नवाचार करें, कल को पोषित करें) पर केंद्रित रहा। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के बागवानी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एस. वी. द्विवेदी मुख्य अतिथि तथा प्रशासन एवं निगरानी निदेशक डॉ. नरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. अजीत सिंह, पीएमईसी सेल के निदेशक डॉ. ए. के. श्रीवास्तव तथा अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। जागरूकता रैली के दौरान विद्यार्थियों ने नारों के माध्यम से आमजन को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.