Banda News: आकाशीय बिजली से बकरी चरा रही बालिका की मौत
बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: कमासिन। थाना क्षेत्र के ग्राम कठार में गुरुवार को रमेश प्रजापति की पुत्रियां 13 वर्षीय भोली देवी व 10 वर्षीय शिखा बकरी चराने के लिए जंगल की तरफ गई थीं। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे तेज गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचाव के लिए दोनों बहने पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। शिखा कुछ फासले पर खड़ी थी कि तभी बिजली गिर गई, जिससे भोली झुलस कर जमीन पर गिर गई। बिजली की चमक से शिखा देवी भी बेहोश हो गई। सूचना पर परिजनों ने उसे निजी वाहन से उपचार के लिए सीएचसी कमासिन में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने भोली को देखते ही मृत घोषित कर दिया। शिखा की हालत में सुधार है। पिता रमेश प्रजापति ने बताया है कि भोली चार बहनों में दूसरे नंबर की थी। गांव में ही उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 8वीं की छात्रा थी। सिखा गांव में ही कक्षा पांच में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.