बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण प्रणाली (आईजीआरएस) तथा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त जनशिकायतों के निस्तारण में बांदा जनपद ने प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। इससे पहले सितंबर महीने में जिला छठे पायदान पर था। जिलाधिकारी अमित आसेरी का निर्देश है कि शिकायतों का निस्तारण महज एक औपचारिकता न बने, बल्कि शिकायतकर्ता को उसकी समस्या का वास्तविक और संतोषजनक समाधान मिलना चाहिए। उनके द्वारा कम संतोषजनक फीडबैक वाले अधिकारियों की क्लास लगाने और कार्यप्रणाली में सुधार लाने की सख्ती का ही नतीजा है कि जिला लगातार दूसरे महीने शीर्ष पर रहा है। अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर यादव के निरंतर अनुश्रवण और विभागवार पेंडेंसी की नियमित मॉनिटरिंग की अहम भूमिका रही। वहीं ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर द्वारा पोर्टल संचालन के लिए वि...