बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: कमासिन। थाना क्षेत्र के जोरावरपुर गांव में आंगनबाड़ी मारपीट किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जोरावरपुर गांव निवासी विमला देवी पत्नी स्व. राकेश कुमार मिश्रा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह जोरावरपुर प्राथमिक विद्यालय में आंगनबाड़ी के पद पर कार्यरत हैं। विमला देवी ने कहा है कि, 13 अक्टूबर को सुबह करीब नौ बजे वह विद्यालय जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में सत्यभान पुत्र गयाशरण, किशन पुत्र सत्यभान, माधुरी पत्नी सत्यभान और अनामिका पुत्री सत्यभान ने उन्हें रोककर गाली-गलौज शुरू कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी संतोष कुमार ओझा ने बताया कि मामले में चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...