बांदा, सितम्बर 25 -- Banda News: पैलानी। पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में तीन महीने से सूने पड़े मकान में गुरुवार रात आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक मकान का आधे से अधिक हिस्सा, दो अटारियां और गेहूं-सरसों समेत गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार इन दिनों अहमदाबाद में मजदूरी कर रहा है। खप्टिहा कला गांव में केन नदी किनारे स्थित शिवकलिया पत्नी राम प्रसाद वर्मा परिवार के साथ तीन महीने से अहमदाबाद में रह रही हैं। उसका घर सूना पड़ा था। गुरुवार रात मकान धू-धू कर जलने लगा। सुबह पड़ोस के चुन्नू वर्मा खेत जाने के लिए निकला तो देखा कि राम प्रसाद वर्मा का मकान धू-धू कर जल रहा है उसने तत्काल ही पड़ोसियों को घटना की सूचना दी और डायल 112...