बांदा, जुलाई 25 -- Banda News: बांदा। जिला अस्पताल के टीबी वार्ड में भर्ती महिला मरीज के साथ युवक द्वारा छेड़खानी का मामला सामने आया है। पीड़िता के शोर मचाकर बाहर भागने पर पास के वार्ड में भर्ती मरीजों के तीमारदार जब तक मौके पर पहुंचे जबतक आरोपित वहां से भाग निकला। महिला मरीज के तीमारदारों ने सीएमएस कार्यालय में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। जिला अस्पताल के प्राइवेट टीबी वार्ड नंबर एक में घुसकर वहां भर्ती शहर के एक मुहल्ला निवासी 45 वर्षीय महिला मरीज के साथ युवक ने शनिवार शाम छेड़खानी कर दी। युवक की हरकतों से परेशान महिला मरीज ने शोर मचाया। साथ ही वार्ड से बाहर भाग कर निकली। इससे बगल के वार्डों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को मामले का पता चला। लेकिन उनके मौके पर पहुंचने के पहले आरोपित वहां से भाग गया । अन्य मरीजों के तीमारदारों ने प...