Banda News: अव्यस्थाओं के चलते मंडी में भीग रहा गेहूं
बांदा, जुलाई 4 -- Banda News: खुरहंड, संवाददाता। खुरहंड क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश की वजह से खुरहंड उपमंडी में रखा गेहूं भीग गया है। खरीदे गए गेहूं को खुले में तिरपाल के नीचे डाला गया था। लेकिन जोरदार हुए इस बारिश की मार हवा से उड़ गई। जहां मंडी में खरीद कर रखा गया सरकारी गेहूं व्यवस्थाओं की कमी के चलते खराब होने का खतरा बना हुआ है। अचानक हुई इस मानसूनी बारिश के चलते क्रय केंद्रों पर खुले में रखा सैकड़ों कुंतल गेहूं भीग गया। वहीं कुछ गेहूं पानी के साथ नालियों में पड़ा हुआ है । केंद्र संचालकों का कहना है कि उठान समय पर न होने और भंडारण की समुचित व्यवस्था न होने के कारण कुछ मात्रा में गेहूं खुले आसमान के नीचे रखा हुआ है । ऐसे में यदि अनाज को सुरक्षित नहीं किया गया तो गेहूं भीगने से सड़ कर खराब हो जाएगा लेकिन जिम्मेदार लापरवाह बने हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.