Banda News: अवैध रूप से संचालित एस अस्पताल सील
बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बबेरू, बांदा। कस्बे में बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल में शुक्रवार को अपर सीएमओ व सीएचसी अधीक्षक ने छापा मारा। अवैध संचालन पाए जाने पर उसे सीज कर दिया। मरीजों को दूसरी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। बबेरू कस्बे के बांदा रोड स्थित एस हॉस्पिटल में अपर सीएमओ डॉ.विजय केशरवानी व बबेरू सीएचसी अधीक्षक डॉ ऋषिकेश सिंह पुलिस बल के साथ छापा मारा। मौके पर चार मरीज भर्ती पाए गए, जिनको एंबुलेंस से सीएचसी बबेरू मे शिफ्ट किया गया। वहीं इस मौके पर हॉस्पिटल के सभी दस्तावेज कब्जे में ले लिए। हॉस्पिटल के अंदर डॉ.पीयूष जायसवाल व गंगासागर मिले, जहां सभी को बाहर निकालकर हॉस्पिटल को पुलिस की मौजूदगी मे सील किया गया। अपर सीएमओ डॉ विजय केशरवानी ने बताया कि एस हॉस्पिटल मानक के अनरूप नहीं चल रहा था। इससे हॉस्पिटल को सील किया गया है। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.