Banda News: अवैध मिट्टी खनन पर प्रशासन का छापा, दो जेसीबी और ट्रैक्टर सीज
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बदौसा। अवैध मिट्टी खनन और परिवहन के खिलाफ तहसील प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी ने कार्रवाई की। पकड़े गए वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। तहसीलदार महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी क्रम में पुलिस टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान तुर्रा गांव में एक स्वराज ट्रैक्टर ओवरलोड मिट्टी लेकर परिवहन करते मिला। ट्रैक्टर के पास एमएफ-11 प्रपत्र भी नहीं था। वहीं, मौके पर दो जेसीबी मशीनें मिट्टी का खनन करती पाई गईं। तीनों वाहनों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ा करा दिया गया। अवैध मिट्टी परिवहन के मामले में दो दिन पहले भी एक ट्रैक्टर को पकड़कर अतर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.