Banda News: अवसाद ग्रस्त वृद्ध ने नशा मुक्ति केंद्र में जनेऊ से फांसी लगा की खुदकुशी
बांदा, अक्टूबर 29 -- Banda News: बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाई पास के समीप स्थत नशा मुक्ति केंद्र में अवसाद ग्रस्त वृद्ध ने बाथरुम के पाइप पर जनेऊ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। प्रयागराज के मुठ्ठी गंज निवासी वैभव शर्मा ने बताया कि उसके 65वर्षीय ताऊ ज्ञान बाबू शर्मा पुत्र दीनानाथ शर्मा नशे का आदी था। उसे तीन माह पहले देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर बाई पास के समीप स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। बुधवार की दोपहर उसने बाथरुम में लगे प्लास्टिक के पाइप जनेऊ से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद जब वह बाथरुम से बाहर नही निकला तो नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद लोगो ने दरवाजा खटखटाया लेकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.