बांदा, अगस्त 12 -- Banda News: बांदा। कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के सिविल लाइंस इलाके में एक बंद मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने घर के कमरों का ताला तोड़कर अलमारी में रखी नकदी और रसोई व बाथरूम में लगी कीमती टोटियां पार कर दीं। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बंगालीपुरा निवासी अखिलेश कुमार पुत्र रामचरन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सिविल लाइंस (रोडवेज बस स्टॉप के पास, डॉ. नरेंद्र गुप्ता के बगल में) स्थित ओमप्रकाश गुप्ता का मकान है, जो फिलहाल अपने परिवार के साथ जबलपुर में रहते हैं। ओमप्रकाश गुप्ता अपने इस मकान की देखभाल की जिम्मेदारी अखिलेश को सौंपकर गए थे और घर की चाबियां उन्हीं के पास थीं। 9 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे जब अखिल...