बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाना क्षेत्र में गिरवां नरैनी मार्ग पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया वहीं चालक फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गिरवां थाने के हुसैनपुर निवासी 24 वर्षीय बबलू पुत्र सावरे बाइक से शनिवार की रात घर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। गिरवा थाना प्रभारी सुरेश सैनी ने बताया कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के पौसरा पुरवा गुढ़ा कला गांव निवासी सियाराम राजपूत का 27 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार उर्फ अंकुल अपने गांव से महुआ होकर बांदा जा रहा था। यह भी पढ़ें- Lucknow News: किसान पथ पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत, चाल...