बांदा, अगस्त 1 -- Banda News: बांदा। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने दो दोषियों पर 12 हजार रुपये जुर्माना किया है। दोनों के खिलाफ तिंदवारी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तिंदवारी थाने के गोखरही निवासी शिवशरण पुत्र रामखिलावन के पास से मादक पदार्थ पकड़े जाने पर उसके खिलाफ तिंदवारी थाने में आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं तिंदवारी थाने के ही अमलीकौर निवासी हितेश पुत्र शिवलायक के पास से पुलिस ने गांजा बरामद किया था। हिदेश के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस की प्रभावी पैरवी से न्यायालय ने दोनों के खिलाफ सुनवाई की और जुर्माना किया। शिवशरण सात हजार रुपये और हितेश पर पांच हजार रुपये जुर्माना किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...