Banda News: अराजक तत्वों ने लगाई आग, अनाज व भूसा जला
बांदा, जुलाई 15 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम नरजिता में मंगलवार देर रात एक कच्चे मकान में आग लग गई। जिससे अनाज व भूसा जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने किसी अराजक तत्व द्वारा आग लगने का अंदेशा जताया है। आगजनी के बाद लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।मंगलवार देर रात को दसरथ यादव के मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया और चार कमरे जलकर पूरी तरह राख हो गए।आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में रखा लाखों रुपये का घरेलू सामान,कपड़े, अनाज समेत अन्य सासान जलकर राख हो गया। हालांकि घर में बंधी बकरियां और भैंसें ग्रामीणों की सूझबूझ से सुरक्षित निकाल ली गईं,जिससे बड़ा नुकसान टल गया। घटना की सूचना मिलन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.