Banda News: अराजक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर कुएं में फेंकी, आक्रोश
बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: पुनाहुर, संवाददाता। बिसंडा थाना अंतर्गत कोर्रही गांव में अराजक तत्वों द्वारा कोदऊआ बाबा नामक स्थान में स्थित भगवान शंकर की मूर्ती को खंडित करके वहीं पास मे स्थित कुएं मे फेंक दिया गया। जिसके बाद वहां आक्रोश फ़ैल गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने नयी मूर्ती की स्थापना और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही के आश्वासन पर लोगों का आक्रोश शांत हुआ। कोर्रही गांव मे गुरुवार की देर रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा भगवान शंकर की मूर्ती को खंडित करके पास स्थित कुएं मे फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह जब लोग पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे तो स्थान से भगवान शंकर की मूर्ति गायब थी। कुछ टूटे अशेष पड़े हुए थे जिसके बाद इस घटना की जानकारी गांव मे आग की तरह फ़ैल गयी। जिसके बाद हिन्दू समुदाय के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.