बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। हिंदी कथा-साहित्य के प्रतिष्ठित रचनाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह को उनके समग्र साहित्यिक अवदान, विशिष्ट कथा-दृष्टि और व्यापक मानवीय सरोकारों के लिए बीसवां 'प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान' प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है। बांदा के साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और कलाप्रेमियों द्वारा वर्ष 2007 में स्थापित इस सम्मान से अब तक उन्नीस कथाकार सम्मानित हो चुके हैं। इस वर्ष के निर्णायक मंडल में वरिष्ठ कथाकार योगेंद्र आहूजा, प्रो. संजीव कुमार और प्रो. आशुतोष कुमार शामिल थे। निर्णायक मंडल ने अब्दुल बिस्मिल्लाह का चयन किया है। सम्मान के अंतर्गत Rs.21,000 की राशि प्रदान की जाएगी। सम्मान समारोह दिसंबर में होगा। प्रेमचंद स्मृति कथा सम्मान आयोजन समिति के संयोजक मयंक खरे ने बताया कि अब्दुल बिस्मिल्लाह की कथा-यात्रा भारतीय समा...