Banda News: अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: पैलानी। चिल्ला थाना क्षेत्र में अधेड़ ने फांसी लगा खुदकुशी कर ली। डिघवट निवासी 55 वर्षीय विजय शंकर पुत्र रामलाल निषाद ने नीम के पेड़ पर गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के भाई रामऔतार ने बताया कि मृतक दारु पीने का आदी था। वह शाम को दारू पीकर आया और अपनी पत्नी केशव व बच्चों से लड़ाई झगड़ा करने लगा। शनिवार की रात 10:30 बजे तक लड़ाई झगड़ा किया और परिजन उसके सो गए उसके बाद वह रात्रि को घर के बगल से 20 मीटर की दूरी पर लगे नीम के पेड़ पर फांसी लगा लिया। थाना प्रभारी आनंद साहू ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.