Banda News: अधिकारियों व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस लाइन और कैंप कार्यालय में ध्वजारोहण किया। पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान कर अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया। सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने कार्यालयों व सर्किल के थानों में ध्वजारोहण किया। अच्छा रिस्पांस टाइम देने वाले डायल यूपी-112 के 11 पुलिस कर्मियों को, डायल यूपी-112 मुख्यालय से जारी किए गए प्रशस्ति पत्र दिए गए। उन्होंने शहीद के परिवारिजनों को भी सम्मानित किया। सहायक रेडियो अधिकारी समर सिंह को सेवा अभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। एसआई लिपिक वेद प्रकाश को शौर्य के आधार पर स्वर्ण प्रशंसा चिन्ह, मुख्य अग्निशमन अधिकारी डॉ.मतलूब हुसैन, निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा को सराहनीय सेवा सम्मान दिया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पुलिस कर्मियों को द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.