Banda News: अत्याचार सहे, पर भगवान की भक्ति से नहीं डिगे प्रह्लाद
बांदा, नवम्बर 2 -- Banda News: अतर्रा, संवाददाता। प्रह्लाद ने पिता के तमाम अत्याचार सहे, पर भगवान के प्रति भक्ति से तनिक भी नहीं डिगे। भक्त की जान जब संकट में पड़ी तो भगवान खुद नरसिंह के रूप में प्रकट हुए और अधर्मियों का संहार किया। यह बातें कथावाचक पंडित शिवदत्त द्विवेदी ने नगर के नरैनी रोड स्थिति राइस मिल में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन कहीं। उन्होंने कहा कि प्रहलाद के पिता ने अपनी बहन होलिका के साथ उनको जिंदा जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन भक्ति के सामने उनका प्रयास असफल हुआ। भक्त प्रहलाद की जगह होलिका आग में जल गईं। राजा हिरण्य कश्यप अपने को तपस्या के बल पर भगवान मानने लगा था। कुछ दिन बाद हिरण्य के पुत्र का जन्म हुआ, जिसका नाम प्रहलाद था। वह अपने पिता को भगवान नहीं मानता था और भगवान विष्णु की भक्ति करता था। यह उसके पिता को ठी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.