बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को शहर में पुलिस लाइन से कालूकुआं चौराहे तक सड़क की दोनों पटरियों से अतिक्रमण हटवाया। जेसीबी लेकर पहुंचे अधिकारियों ने झुग्गी-झोपड़ी, गुमटी व फुटपाथ पर किए दुकानदारों को खदेड़ा और डंप मौरंग व गिट्टी को हटवाया। इस बीच भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही। नायब तहसीलदार धनंजय कुमार, नगर पालिका ईओ श्रीचंद्र चौधरी, यातायात प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, एसएसआई संतोष कुमार चौधरी भारी पुलिस फोर्स के साथ पुलिस लाइन तिराहे पहुंचे। नगर पालिका कर्मचारियों ने जेसीबी से चौराहे के पास से अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। सड़क की दुकानों पटरियों पर कई लोग झुग्गी-झोपड़ी बनाकर रहते हैं। दुकानदारों ने भी मौरंग-गिट्टी डाल रखा है। इससे आए दिन जाम लगता है। दो दिन पूर्व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व ईओ श्रीचंद्र चौध...