बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: अतर्रा, संवाददाता। अतर्रा पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज परिसर में गुरुवार को बीएससी कृषि संकाय के शुल्क कम दर्शाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एबीवीपी और सपा के छात्र नेता भिड़ गए। सपा जिलाध्यक्ष थाने पहुंचे जिसके चलते देररात तक मामला गर्म रहा। जिसके बाद अनिश्चितकालीन के लिए कालेज बंद कर दिया गया है। पुलिस ने एबीवीपी के कार्यकर्ता की तहरीर पर पुलिस ने सपा के दो नामजद छात्र नेता और 10 अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि दबंगों ने कॉलेज परिसर और प्राचार्य कक्ष में घुसकर जमकर तांडव मचाया। एबीवीपी कार्यकर्ता अभय साहू ने अतर्रा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विद्यार्थी परिषद अतर्रा इकाई के कार्यकर्ता छात्र हितों की मांगों को लेकर पीजी कॉलेज में छात्रों से संपर्क कर रहे थे। यह भी पढ़ें- छात्रा ...