Banda News: अतर्रा नरैनी मार्ग पर मिला अज्ञात युवक का शव
बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। अतर्रा नरैनी मार्ग पर सड़क किनारे अज्ञात युवक का शव मिला है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है। अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के नरैनी मार्ग पर सड़क किनारे करीब 34 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। रागहीरों की सूचना पर करीब 8 बजे पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की है। सीओ अतर्रा प्रतिज्ञा सिंह ने बताया कि अतर्रा नरैनी मार्ग पर ग्राम इटरा खुर्द के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा थाना अतर्रा पुलिस को दी गई। थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसकी पहचान एवं पंचायतनामा की विधिक कार्यवाही कर रही है। बताया कि मृतक के शरीर पर फुल बाह की शर्ट व हाफ पैंट पहने है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.