Banda News: अतर्रा-ओरन मार्ग को जेसीबी से कटवाया, तब निकला पानी
बांदा, अगस्त 31 -- Banda News: पुनाहुर। बिसंडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौसड़ में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से करीब एक सैकड़ा घरों में बारिश का पानी भर गया। ग्रामीणों ने विरोध किया तो प्रधान/प्रशासक व सचिव की ओर से जेसीबी मशीन लगाकर अतर्रा-ओरन मुख्य मार्ग को करीब दस फुट चौड़ा तोड़ दिया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। जल निकासी के लिए सड़क तो तोड़ दी गई, लेकिन आवागमन के लिए किसी वैकल्पिक अथवा डायवर्जन मार्ग की व्यवस्था नहीं की गई। इसके चलते बाइक, ई-रिक्शा और चार पहिया वाहनों को मार्ग से वापस लौटना पड़ रहा है। लोगों को करीब 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। एसडीएम अतर्रा शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि भारी बारिश के कारण चौसड़ गांव के करीब सौ मकानों में पानी भर गया था, जिससे घर धराशाई हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.