बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। रोड़ बेज बस स्टैड के पास गुरूवार की दोपहर एक युवक अचेत अवस्था मे पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोगो ने उसे हिलाया डुलावा लेकिन कोई हरकत नही हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे ट्रामा सेटर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्षीय बताई गई है। उसकी शिनाख्त नही हो सकी। पुलिस का कहना कि उसकी शिनाख्त करवाने के प्रयास किए जा रहे है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...