बांदा, अगस्त 27 -- Banda News: बांदा। बदौसा थाना के एक गांव निवासी पिता ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया और परिवार को अचेत कर 15 साल की बेटी का अपहरण और सात लाख की चोरी करने का आरोप लगाया है। बदौसा थाना क्षेत्र में एक परिवार ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित पिता का कहना है कि युवक उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घटना से पहले परिवार के खाने में कुछ मिलाकर सभी को बेहोश किया गया और इसके बाद घर से करीब पांच लाख रुपये के जेवर और दो लाख रुपये नकद ले गए। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसकी नाबालिग बेटी की फोटो एडिट कर उसे वायरल करने की धमकी देता था। बताया कि 19 अगस्त की रात में यह घटना हुई। सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो घर का सामान अस्त-व्यस्त मिला। जेवर व रुपये गायब थे। तब से पिता बेटी की तलाश में भटक ...