वरिष्ठ संवाददाता, सितम्बर 3 -- BAMS BHMS NEET UG Counselling : उत्तराखंड में आयुष और होम्योपैथी कॉलेजों में दाखिलों के लिए काउंसिलिंग 9 सितंबर से शुरू होगी। आयुर्वेद विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को सीटों के विवरण के साथ शेड्यूल जारी किया है। वहीं, विवि ने पूर्व में बिना नीट के दाखिलों से सबक लेते हुए इस बार परिजनों एवं छात्रों के लिए अलर्ट जारी किया है कि वह किसी के बहकावें में न आएं। कुलसचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के परिसरों और संबद्ध निजी चिकित्सा संस्थानों में बीएएमएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस एवं एमडी/एमएस (आयुर्वेद) पाठ्यक्रमों की सीटों पर विवि के स्तर पर केंद्रीयकृत काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। BAMS और BHMS कोर्स में नीट यूजी में कम अंकों पर दाखिला मिलेगा। इसकी कटऑफ एमबीबीएस बीडीएस से कम रहेगी। एनसीआईएसएम ...