बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्र के बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए जिले में बकरी पालन योजना के तहत 31 लाभार्थियों के खातों में 60-60 हजार रुपये भेजे गए हैं। योजना के तहत प्रत्येक लाभार्थी को उन्नत नस्ल की पांच बकरियां व एक बकरा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा 40 अन्य लाभार्थियों के चयन को भी जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीणों को आय का साधन उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाना है। बकरी पालन इकाई स्थापित करने के लिए लाभार्थियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना के तहत कुल लागत का 10 प्रतिशत अंशदान लाभार्थी को स्वयं देना होता है, जबकि शेष 90 प्रतिशत धनराशि अनुदान के रूप में दी जाती है। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थि...