बलरामपुर, अगस्त 31 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाओं को रोकने व ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संवेदनशील क्षेत्रों में वनकर्मियों की 24 घंटे गश्त कराई जा रही है। घटनास्थल व आसपास के इलाकों में कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं, जिनके जरिए वन्यजीवों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों को पंपलेट, ब्रोशर व लाउडस्पीकर के माध्यम से वन्यजीवों से बचाव के उपाय बताए जा रहे हैं। 24 अगस्त को रामपुर रेंज के खदगौरा गांव में 83 भेड़ों पर वन्यजीव के हमले की सूचना से हड़कंप मच गया। खदगौरा, थाना कोतवाली गैसड़ी निवासी विजयपाल और कन्हैयालाल पुत्र बनवारी लाल की भेड़ों पर हमले की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: ...