बलरामपुर, जुलाई 24 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता और शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए चलाए गए विशेष निरीक्षण अभियान में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन एवं मानदेय अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश जारी किए हैं। साथ ही तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक एवं विभागीय अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। बीएसए द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किए गए अनुश्रवण तथा 21 से 23 जून 2026 तक संचालित आकस्मिक निरीक्षण अभियान के दौरान जिले के 76 परिषदीय विद्य...