बलरामपुर, जुलाई 10 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। सड़क हादसों में कमी लाने व सुरक्षित यातायात संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलेभर में प्रशासन ने विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रवर्तन अभियान चलाया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में हुए इस एक दिवसीय अभियान के दौरान प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई, वहीं नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया गया। अभियान में सीडीओ हिमांशु गुप्त, एएसपी विशाल पांडेय, एडीएम न्यायिक शिव नारायण सिंह, सदर एसडीएम हेमंत गुप्त व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बृ...