बलरामपुर, सितम्बर 13 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। आगामी श्रीरामलीला महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए श्री श्री 108 श्री रामलीला संकीर्तन समाज बहादुरपुर सिरसिया की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हनुमान मंदिर प्रांगण में रामलीला के पात्रों का रिहर्सल भी शुरू हो गया है। एक्शन डायरेक्टर सर्वेश कुमार मौर्य के निर्देशन में कलाकार प्रतिदिन संवाद, अभिनय और मंचन का अभ्यास कर रहे हैं। समिति की ओर से लगातार 38 वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी आयोजन को यादगार बनाने के लिए कलाकार पूरी लगन और मेहनत से तैयारी में जुटे हैं। समिति अध्यक्ष रामशरण सरोज ने कहा कि बहादुरपुर की रामलीला क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ग्रामीणों के सहयोग और श्रद्धालुओं के स्नेह से यह आयोजन वर्षों से निरंतर ह...