Balrampur News: 27 लाख की आबादी को बेहतर इलाज की उम्मीद
बलरामपुर, नवम्बर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जिले की करीब 27 लाख आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मेडिकल कॉलेज के विस्तार की बड़ी कार्ययोजना तैयार की गई है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के आधारभूत ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने के लिए करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके तहत संयुक्त जिला अस्पताल परिसर में बहुमंजिला भवनों का निर्माण कराया जाएगा। इसमें प्रशासनिक भवन (एडमिन ब्लॉक), शैक्षणिक भवन (एकेडमिक ब्लॉक), नर्सिंग हॉस्टल और ओपीडी भवन के साथ प्रोफेसरों के आवास भी बनाए जाएंगे। आर्किटेक्ट की टीम ने प्रस्तावित भवनों का नक्शा तैयार कर लिया है। सभी प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं। बजट की मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिले में गंभीर बीमारियों के इलाज व बेह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.