बलरामपुर, जुलाई 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली गैसड़ी पुलिस ने 25 वर्ष पुराने मारपीट के मुकदमे में फरार चल रहे तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक दुर्विजय के नेतृत्व में मंगलवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 1995 में दर्ज मुकदमा से संबंधित तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मुस्लिम पुत्र खलील, जाकिर पुत्र हसन रजा तथा समीउल हसन पुत्र इजहार अहमद शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 25 साल पुराने मारपीट के मुकद...