बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: ललिया, संवाददाता। हर्रैया सतघरवा विकासखंड के भगता गांव से रेहरा होते हुए शंकर नगर बाजार तक जाने वाला खड़ंजा मार्ग जर्जर होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पक्की सड़क बनवाने की मांग को लेकर समाजसेवी युगल किशोर शुक्ल एडवोकेट के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी से सड़क निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि करीब 25 वर्ष पहले बना खड़ंजा मार्ग पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुका है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। सड़क खराब होने के कारण एंबुलेंस रेहरा और शंकर नगर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में मरीजों को चारपाई पर लादकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। करीब दस हजार लोग इस समस्या से प्रभावित हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार वर्मा ने बताया कि जनप्रतिनिधियों को कई बार ...