बलरामपुर, अगस्त 26 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल के मंगलवार को पहली बार उतरौला आगमन पर सपा नेता डॉ. एहसान खान के तहसील स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। डॉ. एहसान खान और पूर्व विधायक अनवर महमूद खान के नेतृत्व में पार्टी समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इसके बाद कार्यालय परिसर में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नफरत व बांटने की राजनीति से जनता ऊब चुकी है। उन्होंने कहा कि जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: कोटरा में पीडीए जन पंचायत चौपाल, 27 में सपा सरकार बनाने का संकल्प वर्ष 2027 के विधानसभा चुना...