बलरामपुर, सितम्बर 8 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। राप्ती नदी की तेज धार सदर तहसील के ग्राम पंचायत ढोंढ़री के मजरे जमाली जोत के पास लगातार कहर बरपा रही है। पिछले करीब 15 दिनों से जारी कटान में ग्रामीणों के 200 बीघे से अधिक खेत और खड़ी फसलें नदी में समा चुकी हैं। अब कटान आबादी और गांव के संपर्क मार्ग की ओर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत है। सोमवार तक कटान स्थल और आबादी के बीच करीब 30 फीट की दूरी बताई जा रही थी। रात में तेज कटान के बाद मंगलवार सुबह स्थिति और चिंताजनक नजर आई। खेतों के बाद अब आशियाने तक पहुंच नहीं नदी धारा को देख ग्रामीण भयभीत हैं। राप्ती नदी के कटान की रफ्तार से परेशान ग्रामीण दिन-रात नदी किनारे निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावी कटानरोधी कार्य शुरू होने का इंतजार करते-करते अब ग्रामीणों ने खुद ही मोर्चा संभाल...