बलरामपुर, अगस्त 11 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने मंगलवार रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे की बड़ी खेप के साथ एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है। मुरलीपुर कर्बला से मेवालाल चौकी जाने वाले बाईपास मार्ग पर पुलिस ने बिना नंबर की नई स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक की बोरी में 20 किलो 594 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी गांजा को अलग-अलग स्थानों से मंगाकर एकत्र करता था और पर्याप्त मात्रा होने पर दूसरे जिलों में बेचने के लिए ले जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तनवीर अहमद उर्फ शारिफ पुत्र इद्रीस, निवासी मोहल्ला गदुरहवा, पानी टंकी के निकट, थाना कोतवाली नगर, बलरामपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तनवीर कोतवाली नगर थाने का हिस्ट्रीशीटर (एचएस नंबर-74ए) है। उसके खिलाफ कोतवाली नगर और ...