Balrampur News: 198 कुंतल गेहूं-चावल गायब ओवर रेटिंग भी पकड़ी, केस दर्ज
बलरामपुर, अक्टूबर 25 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। गरीबों को मिलने वाले सरकारी राशन में अनियमितता किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। रेहरा बाजार विकासखंड की ग्राम पंचायत जिगनी के निलंबित उचित दर विक्रेता प्रदीप कुमार पर बड़े पैमाने पर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी करने और वितरण में गड़बड़ी करने का आरोप है। जांच के दौरान गेहूं व चावल के स्टॉक में अंतर मिलने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन की अनुमति के बाद आरोपी कोटेदार के खिलाफ थाना सादुल्लाहनगर में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले में गरीब कार्डधारकों के राशन के साथ कथित तौर पर हुई अनियमितताओं की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जांच रिपोर्ट के अनुसार स्टॉक में भारी अंतर पाया गया है और निर्धार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.