Balrampur News: 19 वर्षीय युवती घर से लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- Balrampur News: बलरामपुर। हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी की तलाश कराने की गुहार लगाई है। तहरीर के अनुसार युवती की करीब पांच महीने पहले श्रावस्ती जिले के एक गांव निवासी युवक से शादी हुई थी। इन दिनों वह मायके में रह रही थी। 28 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पिता की गैरमौजूदगी में वह घर से बिना बताए कहीं चली गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पिता ने तीन अक्तूबर को हरैया थाने में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- 19 वर्षीय युवती घर से लापता, पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.