Balrampur News: 173 ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
बलरामपुर, अक्टूबर 12 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 9वीं वाहिनी की ओर से सीमावर्ती वाइब्रेंट ग्राम लम्बीकोहल में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट कुमुद रंजन के निर्देशन में किया गया। सीमावर्ती क्षेत्र में आयोजित हुए शिविर में सहायक कमांडेंट (चिकित्सा) डॉ. अरुण चौधरी ने कुल 173 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 65 पुरुष, 56 महिलाएं और 52 बच्चे शामिल रहे। चिकित्सक ने ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श देने के साथ ही निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता, आसपास के वातावरण को साफ रखने और संतुलित खानपान के महत्व की जानकारी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.