Balrampur News: 17 साल से फरार वारंटी को पुलिस ने दबोचा
बलरामपुर, अगस्त 7 -- Balrampur News: उतरौला, संवाददाता। कोतवाली उतरौला पुलिस ने 17 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि महदेइया मोड़ निवासी सरातुल्ला दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी था। उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट न्यायालय से जारी किया गया था। शुक्रवार को पुलिस टीम की ओर से गश्त अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उपनिरीक्षक अमरनाथ राम ने कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार के साथ कार्रवाई करते हुए महेदइया मोड़ निवासी 58 वर्षीय सरातुल्ला पुत्र सराफत उल्ला को उसके घर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। बताया कि सरातुल्ला वर्ष 2009 में दर्ज एक मुकदमे में गैर जमानती वारंट पर वांछित था। वह 17 साल से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.