बलरामपुर, अक्टूबर 7 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव से करीब 16 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार किशोरी चार अक्तूबर को शाम करीब 3:30 बजे घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले आसपास क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की। काफी प्रयास के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर मामले की सूचना कोतवाली देहात पुलिस को दी गई। वहीं किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि अमन उर्फ बान पुत्र दिलदार ...