बलरामपुर, अक्टूबर 14 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। जनगणना-2027 के तहत जिले में कम से कम एक लाख लोगों से स्व-गणना कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक विशेष जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यार्थियों को जनगणना सारथी बनाकर आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही विभागवार प्रचार अभियान और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने समीक्षा बैठक में बताया कि स्व-गणना अभियान पूरा होने के बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर लोगों का व्यक्तिगत विवरण संकलित करेंगे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: जनगणना-2027 की तैयारी तेज, 16 नवंबर से घर बैठे खुद दर्ज कर सकेंगे आबादी का ब्योरा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्दे...