बलरामपुर, जुलाई 26 -- Balrampur News: बलरामपुर, संवाददाता। 9वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) कमांडेंट मनोरंजन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में शनिवार को बी-समवाय भगवानपुर के अंतर्गत सीमावर्ती वाइब्रेंट ग्राम विष्णुपुर विश्राम में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉ. महिमा शिवहरे, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) ने 19 किसानों के कुल 154 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया। आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। पशुपालकों को कृमिनाशन, टीकाकरण, रोग-निवारण, पोषण एवं वैज्ञानिक पशु-प्रबंधन की जानकारी दी गई। वर्षा ऋतु में पशुओं में होने वाले सामान्य रोगों, उनके लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों के प्रति भी किसानों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- सुपौल : एसएसबी के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1...