Balrampur News: 15 वर्षों से तैनात है सफाई कर्मी, गंदगी से पटी नालियां
बलरामपुर, अगस्त 9 -- Balrampur News: जरवा। विकासखंड गैसड़ी की ग्राम पंचायत चैनपुर निश्चलपुर में 15 वर्षों से तैनात सफाई कर्मचारी अलीमुद्दीन पर ग्रामीणों ने गांव की नियमित सफाई न कराने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान मोहम्मद इबरार समेत रोशन, रामकिशन, जगराम, वृक्षाराम, नसरुल्ला, अब्दुल कलाम, मारूफ, जुबेर व कलाम आदि ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर सफाई कर्मचारी को हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी पड़ोसी गांव भगवानपुर का निवासी होने के कारण लंबे समय से गांव में तैनात है, वह कभी भी गांव में साफ-सफाई करने नहीं आता। इस सम्बन्ध में बीडीओ मोहित दुबे ने बताया कि सोमवार को अभियान चलाकर गांव में साफ-सफाई कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: तीन माह से नहीं हो रही सफाई, सफाई कर्मचारी गायब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.